इस उपचुनाव में 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यूपीए के प्रत्याशी बजरंग महतो और एनडीए की प्रत्याशी सुनीता चौधरी के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। मतदान 27 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। 2 मार्च को काउंटिंग की जाएगी।
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार की सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है। इस उपचुनाव में 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यूपीए के प्रत्याशी बजरंग महतो और एनडीए की प्रत्याशी सुनीता चौधरी के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है। मतदान 27 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। 2 मार्च को काउंटिंग की जाएगी। रामगगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 405 मतदान केंद्रों में 244 मतदान केंद्र अति संवेदनशील, 114 संवेदनशील व 47 सामान्य मतदान केंद्र हैं।
उपचुनाव में 67.96 फीसदी वोटिंग, 228152 ने किया मतदान: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 67.96 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की। 228152 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
महिलाओं के लिए पिंक बूथ: रामगढ़ उपचुनाव में महिला वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग के लिए जागरूक करने को लेकर पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। इन बूथों पर महिलाओं की सहायता के लिए महिला सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही उनके लिए सेल्फी जोन और हेल्प डेस्क भी बना है।